4 अक्टूबर 2026, रविवार
ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान जन्म-मृत्यु पंजीकरण : प्रक्रिया की सख्ती, अगर देरी की तो बनवाना बहुत मुश्किल i बीजेपी की रणनीति : विधान परिषद चुनाव में कैडर की जगह 'जिताऊ! PCS और APO भर्ती 2025 के परिणामों पर हाई कोर्ट की रोक!
राज्य

यूपीआईटीएस का आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भव्य उद्घाटन कर दिया

✍ Mamta Singh 📅 25 सितंबर 2026 👁 39 बार पढ़ा गया
यूपीआईटीएस का आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भव्य उद्घाटन कर दिया

ग्रेटर नोएडा 25-09-2026 I केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के चौथे संस्करण का भव्य उद्घाटन कर दिया है. इस उद्घाटन समारोह के दौरान . उद्घाटन के बाद जनसभा और मीडिया को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने कुछ बेहद महत्वपूर्ण बातें कहीं I पाकिस्तान और ब्रह्मोस मिसाइल का जिक्र: गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की बदलती कानून-व्यवस्था और औद्योगिक प्रगति की जमकर सराहना की . उन्होंने उत्तर प्रदेश मे

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) के चौथे संस्करण का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस बड़े व्यापारिक मेले का आधिकारिक उद्घाटन करेंगे। इस गरिमामयी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस बार ट्रेड शो में पहली बार आस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम साझीदार देश (पार्टनर कंट्रीज) के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं, जिससे प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक मंच मिलेगा।

पांच दिन के मेले में दिखेगी यूपी की सांस्कृतिक व व्यापारिक ताकत

मेले की तैयारियों को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग के मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता कर यूपीआईटीएस के लक्ष्यों और बुकलेट का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि:

·       2,400 से अधिक प्रदर्शक इस शो में अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

·       1.5 लाख से अधिक बीटूबी (B2B) खरीदार और आम आगंतुक इसमें शामिल होंगे।

·       4.5 लाख से अधिक सामान्य आगंतुकों के आने की संभावना जताई गई है।

·       85 देशों के 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार भी इस व्यापार मेले का हिस्सा बन रहे हैं।

 (MSME) और वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट को नई उड़ान

मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 96 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां कार्यरत हैं। सरकार एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार कर रही है जिससे स्थानीय उद्यमी और निर्यातक वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धा कर सकें। अब तक इस शो के लिए 72 देशों से विदेशी खरीदारों का पंजीकरण हो चुका है।

इस साल ट्रेड शो में 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' (ODOP) पहल के साथ-साथ 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन कुजीन' को विशेष पहचान दी जाएगी। इसके तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की पारंपरिक पाक विधाओं, स्थानीय व्यंजनों और समृद्ध खाद्य विरासत को देश व दुनिया के सामने परोसा जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील और जिलाधिकारी मेधा रूपम आदि वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।