4 अक्टूबर 2026, रविवार
ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान जन्म-मृत्यु पंजीकरण : प्रक्रिया की सख्ती, अगर देरी की तो बनवाना बहुत मुश्किल i बीजेपी की रणनीति : विधान परिषद चुनाव में कैडर की जगह 'जिताऊ! PCS और APO भर्ती 2025 के परिणामों पर हाई कोर्ट की रोक!
राज्य

स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी

✍ Mamta Singh 📅 4 अक्टूबर 2026 👁 12 बार पढ़ा गया
स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी

छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति (स्कॉलरशिप) वितरण कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की, भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वादे के तहत रानी लक्ष्मीबाई योजना के अंतर्गत क्रियान्वित की जा रही है, जिसमें स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार छात्राओं को पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक उत्तीर्ण करने वाली शीर्ष 50,000 छात्राओं को अगले महीने राज्य सरकार की तरफ से मुफ्त स्कूटर दिए जाएंगे। यह योजना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संकल्प पत्र में किए गए वादे के तहत रानी लक्ष्मीबाई योजना के अंतर्गत क्रियान्वित की जा रही है, जिसमें छात्राओं को पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर दिए जाएंगे।
शनिवार को लखनऊ के लोक भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 4.60 लाख (4,60,559) विद्यार्थियों के खातों में एक सिंगल क्लिक के जरिए ₹148.04 करोड़ की छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति राशि सीधे ट्रांसफर (DBT) की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ मंत्री ओम प्रकाश राजभर और असीम अरुण भी मौजूद थे, जिन्होंने चयनित छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र सौंपे।
सीएम योगी ने साल 2016 की तत्कालीन सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय सरकार ने छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति को रोक दिया था और वे "छात्रवृत्ति रोककर बैठ गए थे"। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले बाबूशाही के कारण स्कॉलरशिप मिलने में भारी देरी होती थी, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार में पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाकर राशि सीधे छात्रों के बैंक खातों में (Direct Benefit Transfer) भेजी जा रही है, जिससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह खत्म हो गई है।

लाभार्थियों का वर्गीकरण:
ट्रांसफर की गई कुल राशि में से पिछड़े वर्ग के 2,23,615, अनुसूचित जाति के 1,59,959, सामान्य वर्ग के 38,084 और अल्पसंख्यक वर्ग के 38,901 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। यह स्कॉलरशिप कक्षा 9-10 (पूर्वदशम) और दशमोत्तर (कक्षा 11वीं, 12वीं व उच्च शिक्षा) के विद्यार्थियों को दी गई है।

योगी की छात्रों को सलाह :
मुख्यमंत्री ने छात्रों से अपील की कि वे इस छात्रवृत्ति की राशि का उपयोग गुटका या अन्य गलत चीजों पर खर्च न करें। इसके बजाय वे इस पैसे से अच्छी किताबें खरीदें या अपने लिए एक 'बुक बैंक' बनाएं, जिससे उनकी शिक्षा में मदद मिल सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस साल कुल 70 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने का लक्ष्य है और आर्थिक तंगी के कारण किसी भी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी।

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।