5 अक्टूबर 2026, सोमवार
ब्रेकिंग
बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 13 IAS और 25 PCS अधिकारियों के तबादले हाकी में 'सोने पर सुहागा': एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत, 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई I पाकिस्तान हुआ पस्त, भारत ने रचा इतिहास ! 19 रन से जीतकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड, फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान
राज्य

उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग का पुनर्गठन करते हुए पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मोहसिन रजा को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया

✍ Mamta Singh 📅 9 सितंबर 2026 👁 69 बार पढ़ा गया
उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग का पुनर्गठन करते हुए पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मोहसिन रजा को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया

लखनऊ  08-09-2026 I उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग का पुनर्गठन करते हुए पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मोहसिन रजा को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नई जिम्मेदारी के साथ ही मोहसिन रजा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया जाएगा।

          जून 2024 से यह पद खाली चल रहा था, जिसके बाद अब आयोग को नया अध्यक्ष और सदस्य मिले हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अध्यक्ष के साथ-साथ 8 नए सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। इन सभी का कार्यकाल कार्यभार संभालने की तिथि से 3 वर्ष का होगा।

8 सदस्य भी नियुक्त किए गए:

1.     संदीप जैन (एटा)

2.     अंशुमन कुमार सिंह मैसी/मैथी (लोधीपुर, शाहजहांपुर)

3.     सरदार हनप्रीत सिंह बेदी (मुजफ्फरनगर)

4.     मोहम्मद असलम (फतेहपुर)

5.     सरदार परविंदर सिंह (लखनऊ)

6.     नेहा खान (अकबरपुर, अंबेडकर नगर)

7.     सैयद सिराज अब्बास रिजवी (आजमगढ़)

8.     रुमाना सिद्दीकी (लखनऊ)

·                  मोहसिन रजा उत्तर प्रदेश के पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर रह चुके हैं। वह योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल (2017) में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज विभाग के राज्यमंत्री रह चुके हैं और विधान परिषद के सदस्य (MLC) भी रहे हैं।

            जून 2024 में पिछले आयोग का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से यह वैधानिक निकाय निष्क्रिय था, जिसके चलते अल्पसंख्यकों से जुड़ी पुलिस और प्रशासन संबंधी करीब 1,800 से अधिक शिकायतें लंबित पड़ी हुई थीं।

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन और सरकार की पहुंच अल्पसंख्यक समाज के बीच मजबूत करने के उद्देश्य से इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस नियुक्ति पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई बड़े नेताओं ने मोहसिन रजा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।