4 अक्टूबर 2026, रविवार
ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान जन्म-मृत्यु पंजीकरण : प्रक्रिया की सख्ती, अगर देरी की तो बनवाना बहुत मुश्किल i बीजेपी की रणनीति : विधान परिषद चुनाव में कैडर की जगह 'जिताऊ! PCS और APO भर्ती 2025 के परिणामों पर हाई कोर्ट की रोक!
राज्य

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक पटाखा फैक्ट्री (गोदाम) में हुए भीषण दर्दनाक विस्फोट में अब तक 11 लोगों की मौत

✍ Mamta Singh 📅 1 सितंबर 2026 👁 64 बार पढ़ा गया
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक पटाखा फैक्ट्री (गोदाम) में हुए भीषण दर्दनाक विस्फोट में अब तक 11 लोगों की मौत

कौशांबी 31 अगस्त 2026, उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक पटाखा फैक्ट्री (गोदाम) में हुए भीषण विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा। यह दर्दनाक हादसा प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर के पास पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर (महमूदपुर) गांव में हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनी गई और आसपास के कई मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए।

11 लोगों की मौत और भारी तबाही

इस दर्दनाक विस्फोट में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें दुर्भाग्यवश 8 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनका इलाज प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (SRN) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। विस्फोट की भयावहता के कारण फैक्ट्री पूरी तरह जमींदोज हो गई। इसके साथ ही लगे हुए करीब 5 से 7 आवासीय मकान पूरी तरह से ढह गए और मलबे में तब्दील हो गए। घटना का असर पास से गुजरने वाले दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) लाइन पर पड़ा, जिसके चलते वंदे भारत और सियालदह एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों का संचालन करीब डेढ़ घंटे ठप रहा।

प्रशासन का सख्त 'बुलडोजर' एक्शन और पुलिस पर गाज

शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस पटाखा निर्माण इकाई का लाइसेंस साल 2024 में ही निरस्त किया जा चुका था, जिसके बावजूद इसे अवैध रूप से चलाया जा रहा था। घटना के तुरंत बाद यूपी प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए मुख्य आरोपी 'मोहम्मद आदिल' के अवैध पटाखा गोदाम को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। अवैध संचालन की सूचना उच्चाधिकारियों को न देने और लापरवाही बरतने के आरोप में पिपरी थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर और सस्पेंड कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।