4 अक्टूबर 2026, रविवार
ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान जन्म-मृत्यु पंजीकरण : प्रक्रिया की सख्ती, अगर देरी की तो बनवाना बहुत मुश्किल i बीजेपी की रणनीति : विधान परिषद चुनाव में कैडर की जगह 'जिताऊ! PCS और APO भर्ती 2025 के परिणामों पर हाई कोर्ट की रोक!
राज्य

स्पीडो रडार गन (Speedo Radar Gun) से 1.2 किमी की दूरी से एक सेकंड में कटेगा चालान

✍ Mamta Singh 📅 26 सितंबर 2026 👁 71 बार पढ़ा गया
स्पीडो रडार गन (Speedo Radar Gun) से 1.2 किमी की दूरी से एक सेकंड में कटेगा चालान

गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस इस अत्याधुनिक उपकरण को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो  के स्टाल पर प्रदर्शित स्पीडो रडार गन (Speedo Radar Gun) से1.2 किमी की दूरी से एक सेकंड में कटेगा चालान । स्पीडो रडार गन का मुख्य उद्देश्य आम जनता और वाहन चालकों को जागरूक करना है कि नियमों को तोड़ना अब उनके लिए भारी पड़ सकता है।ग्रेटर नोएडा में यातायात नियमों को तोड़ने वाले और तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए ट्रैफिक पुलिस एक बेहद आधुनिक तकनीक अपनाने जा रही है। अब सड़कों पर स्पीडो रडार गन (Speedo R

इस नई तकनीक की मुख्य बातें :

तकनीक की क्षमता और ताकत

स्पीडो रडार गन (Speedo / Speed Radar Gun) एक हैंडहेल्ड डिवाइस (हाथ में पकड़ी जाने वाली मशीन) होती है, जिसका इस्तेमाल ट्रैफिक पुलिस गाड़ियों की गति मापने के लिए या स्पोर्ट्स (जैसे क्रिकेट या बेसबॉल) में गेंद की स्पीड मापने के लिए करती है।

यह आधुनिक रडार गन 1.2 किलोमीटर की दूरी से ही आ रहे तेज रफ्तार वाहन को ट्रैक कर सकती है। अगर कोई वाहन 200 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे भी अधिक की रफ्तार से दौड़ रहा है, तो यह डिवाइस उसकी गति को भी आसानी से पकड़कर दर्ज कर लेगी। वाहन के गन की रेंज में आते ही महज एक सेकंड के भीतर चालान काटने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

अभी तक होने वाली परेशानियां और बदलाव

अभी तक यातायात पुलिसकर्मी मोबाइल फोन से फोटो खींचकर या ऐप के जरिए चालान काटते थे, जिसमें 2 से 3 मिनट का समय लग जाता था। कई बार तेज रफ्तार वाहन चालक पुलिस को देखकर रास्ता या लोकेशन बदल लेते थे, जिससे वे बच निकलते थे। लेकिन अब 1.2 किमी दूर से ही ट्रैकिंग होने के कारण चालकों को संभलने या भागने का मौका नहीं मिलेगा।

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।