सहारनपुर जिले में कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद ढहाई तो नीचे निकला कुआं, इतिहास को लेकर उठे सवाल, मंदिर का दावा!
✍ Mamta Singh
📅 7 सितंबर 2026
👁 62 बार पढ़ा गया
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि मस्जिद के नीचे कोई पुराना देवस्थान हो सकता है. कुआं भारतीय संस्कृति में पूजनीय है. अधिकतर मंदिरों में कुएं बनाए जाते थे.उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद को गिराने के बाद एक नया विवाद शुरू हो गया है. जब मस्जिद का मलवा हटाया गया, तो उसके नीचे कुआं दिखाई दिया. जिसके बाद अब मस्जिद और कुएं के इतिहास को लेकर भी सवाल खड़े हो गए. फिलहाल, मौके पर कई अधिकारी पहुंचे हैं. अधिकारियों का कहना है कि मस्जिद कुएं के ऊपर बनी थी. हालांकि कुआं किसने
शिकायतकर्ता विकास त्यागी ने दावा किया कि मस्जिद के नीचे कोई पुराना देवस्थान हो सकता है. कुआं भारतीय संस्कृति में पूजनीय है. अधिकतर मंदिरों में कुएं बनाए जाते थे.मस्जिद ढहाने के बाद दिखा कुआं
सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में 315 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध मस्जिद बनी थी. जिसे प्रशासन ने शनिवार को ढहा दिया. ढहाने के बाद जब मलवा हटाने का कार्य शुरू हुआ तो इस दौरान जमीन के नीचे एक कुआं दिखाई दिया. जिसको लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे. अब यह मामला चर्चा में आ गया.