4 अक्टूबर 2026, रविवार
ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान जन्म-मृत्यु पंजीकरण : प्रक्रिया की सख्ती, अगर देरी की तो बनवाना बहुत मुश्किल i बीजेपी की रणनीति : विधान परिषद चुनाव में कैडर की जगह 'जिताऊ! PCS और APO भर्ती 2025 के परिणामों पर हाई कोर्ट की रोक!
देश

गर्लफ्रेंड को छत्तीसगढ़ से बांदा लाया, फिर 20 हजार में बेच दिया!

✍ Mamta Singh 📅 30 अगस्त 2026 👁 34 बार पढ़ा गया
गर्लफ्रेंड को छत्तीसगढ़ से बांदा लाया, फिर 20 हजार में बेच दिया!

एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे- ये हो क्या रहा है? यूपी के बांदा से एक युवक छत्तीसगढ़ में मजदूरी करता था. से उसकी मुलाकात एक महिला से हुई. दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और फिर प्रेम संबंध होने की बात सामने आई. युवक महिला को लेकर अपने गांव पहुंच गया. लेकिन घर पहुंचते ही पत्नी को भनक लग गई. विरोध हुआ, विवाद हुआ और फिर आरोप है कि युवक ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड को 20 हजार रुपये में बेच दिया. आरोप है कि जब पूरे पैसे नहीं मिले तो महिला को दोबारा दूसरे शख्स के हाथ बेच दिया गया. इस कथित

मुख्य आरोपी विनय छत्तीसगढ़ की एक लोहे की फैक्ट्री में मजदूरी करता था. वहीं उसकी मुलाकात महिला से हुई. दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. इसके बाद विनय महिला को अपने गांव ले आया. गांव में विनय की पत्नी को जब महिला के बारे में पता चला तो उसने विरोध शुरू कर दिया. घर में विवाद होने लगा. इसी विरोध और विवाद के बाद विनय ने महिला को रामभवन नाम के शख्स के हाथ 20 हजार रुपये में बेच दिया.

सूचना मिलते ही थाना पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट यानी AHTU की टीम मौके पर पहुंची और महिला को बरामद कर लिया. इसके बाद उसका मेडिकल कराया गया और बयान दर्ज किए गए. पुलिस ने महिला को वन स्टॉप सेंटर में रखा है. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की. जांच के दौरान चार लोगों के नाम सामने आए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विनय, रामभवन, गरीबदास और उदित को गिरफ्तार कर लिया. डिप्टी एसपी सौरभ सिंह के मुताबिक, महिला को बरामद कर लिया गया है. डिप्टी SP सौरभ सिंह ने कहा कि थाना बदौसा क्षेत्र के गांव से एक महिला के खरीद-फरोख्त की सूचना मिली. इस पर पुलिस टीमों ने जांच की और केस दर्ज किया गया. महिला को सकुशल बरामद कर उसका मेडिकल कराया गया और बयान दर्ज किए गए. घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।