4 अक्टूबर 2026, रविवार
ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान जन्म-मृत्यु पंजीकरण : प्रक्रिया की सख्ती, अगर देरी की तो बनवाना बहुत मुश्किल i बीजेपी की रणनीति : विधान परिषद चुनाव में कैडर की जगह 'जिताऊ! PCS और APO भर्ती 2025 के परिणामों पर हाई कोर्ट की रोक!
देश

बीएसएनएल एसएमएस घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क

✍ Mamta Singh 📅 4 सितंबर 2026 👁 31 बार पढ़ा गया
बीएसएनएल एसएमएस घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बीएसएनएल के अधिकारियों और निजी कंपनियों की मिलीभगत से हुए 63.37 करोड़ अवैध बल्क एसएमएस घोटाले में कार्रवाई करते हुए करीब ₹1.50 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की हैं। इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब तक कुल ₹2.30 करोड़ की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं।

 प्रवर्तन निदेशालय (ED) के चंडीगढ़ जोनल ऑफिस ने बीएसएनएल बल्क एसएमएस घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की ₹1.50 करोड़ मूल्य की सात अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। जांच के मुताबिक, बीएसएनएल के अधिकारियों ने निजी कंपनियों के साथ मिलकर बिना बिलिंग के 63.37 करोड़ से अधिक बल्क एसएमएस रूट किए, जिससे निगम को ₹5.42 करोड़ का नुकसान हुआ।

जांच में सामने आया कि स्वर्णजीत सिंह ने सौरभ त्यागी, मार्कोनी जेम्स मैकवान और प्रीति गोहेल के साथ कथित आपराधिक साजिश के तहत बीएसएनएल के एसएमएससी (शॉर्ट मैसेज सर्विस सेंटर) इंफ्रास्ट्रक्चर तक अनधिकृत पहुंच उपलब्ध कराई। इसके जरिए बड़ी संख्या में एसएमएस ट्रैफिक को निर्धारित डीएलटी/टैनला प्लेटफॉर्म और आधिकारिक बिलिंग प्रणाली को दरकिनार कर भेजा गया।


टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।