5 अक्टूबर 2026, सोमवार
ब्रेकिंग
बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 13 IAS और 25 PCS अधिकारियों के तबादले हाकी में 'सोने पर सुहागा': एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत, 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई I पाकिस्तान हुआ पस्त, भारत ने रचा इतिहास ! 19 रन से जीतकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड, फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की साजिश, भारतीय पायलट पर हमला करने वाले सह-पायलट की हुई पहचान स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले महीने मिलेंगे स्कूटर : मुख्यमंत्री योगी 2027 वनडे विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जारी -- 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान
विदेश

कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंध (BRICS Summit 2026)

✍ Mamta Singh 📅 11 सितंबर 2026 👁 58 बार पढ़ा गया
कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंध (BRICS Summit 2026)

दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन: 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में शामिल होने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज सुबह विशेष विमान से दिल्ली पहुंच गए हैं। पालम एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया। पुतिन आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

      चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का कल आगमन: चीन ने आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को भारत आ रहे हैं। लगभग 7 वर्षों के बाद यह उनका पहला भारत दौरा होगा, जिस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और रिश्तों को सामान्य बनाने पर चर्चा हो सकती है।

दिल्ली में कड़े सुरक्षा नियम लागू: समिट के मद्देनजर आज 11 सितंबर से 13 सितंबर तक दिल्ली के आसमान में सुरक्षा का कड़ा पहरा है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट और दिल्ली के 300 किलोमीटर के दायरे में किसी भी गैर-शेड्यूल वाली निजी फ्लाइट या ड्रोन के उड़ने और लैंड करने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।  

टिप्पणियाँ (0)

सबसे पहले टिप्पणी करें।